अमरोहा

देहरादून में इलाज के दौरान युवक की मौत

अवारा गोवंश से टकराई थी बाइक, 12 दिन बाद तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
देहरादून के एक अस्पताल में अमरोहा जनपद के फरोटा गांव निवासी अंकुर त्यागी (35) की रविवार सुबह जूली ग्रैंड हिमालय अस्पताल में मौत हो गई। अंकुर 18 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। डगरोली गांव के पास अचानक एक अवारा गोवंश उनकी बाइक के सामने आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अंकुर को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। पिछले 12 दिनों से जूली ग्रैंड हिमालय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।अंकुर की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वह अपने पीछे पत्नी अपूर्वा और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह नोएडा में कंपनी में कार्यरत थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button