बिजनौर

पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारी गोली।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मेला देखकर वापस घर लौट रहे एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेगावाला निवासी 27 वर्षीय नितिन पुत्र बलवीर सिंह कोतवाली देहात के गांव गनोरा में चल रहे नवमी के मेले में मेला देखने आया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम गनोरा निवासी सूरज सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी ने उसे गोली मार दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।नितिन को गोली मारकर सूरज फरार हो गया। पेट में गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई हैं।
सूचना पर अधिकारीगण भी स्थानीय पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।पुलिस का कहना है कि परिजनो से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button