सिंगरौली
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 चालकों पर की गई कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मनीष खत्री (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29-30.08.2025 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29-30.08. 2025 को मध्य रात्रि को जयंत बस पड़ाव पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 56 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है।
01 जनवरी से 30 अगस्त 2025 तक 106 वाहनों पर हुई कार्यवाही ,विगत 08 माह में शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले 106 वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 12,50,000 जुर्माना अधिग्रहित किया गया। जनवरी से अगस्त तक 80 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराए गए।
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के 6 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा गया जहां सभी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है। यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सुरेश शुक्ला आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रमेश एवं आरक्षक जितेंद्र अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।



