पाकुड़

भाजपा पाकुड़ इकाई ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123 मन की बात

BJP Pakur unit listened to Prime Minister Narendra Modi's 123 Mann Ki Baat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 123 वां संस्करण को पाकुड़ जिले के बूथों पर कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 390 में सुना। इस कार्यक्रम को जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,जिला उपाध्यक्ष विजय भगत, राजेंद्र शेखर सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी अनिता मुर्मू, सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल , पार्वती देवी, सपन दुबे, संदीप भगत, रतन भगत सहित पाकुड़ नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार,दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, नबीनगर मंडल अध्यक्ष मानसा तुरी,हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम ,पाकुरिया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, बीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष फूल बाबू कोड़ा,महेशपुर मंडल अध्यक्ष सुखेन घोष, कैराछतर मंडल अध्यक्ष गौतम पाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही पर दुख और पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर देशवासियों से वोकल फॉर लोकल की अपनी अपील दोहराई। उन्होंने टैरिफ का जिक्र किए बिना इशारों-इशारों में देशवासियों से इससे खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भरता को हथियार बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि इस समय देश-भर में ‘गणेश उत्सव’ की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो और भी ऐसा बहुत कुछ, जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है। इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है। एक ही मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’, एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत’।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा, “आपने UPSC का नाम तो जरूर सुना होगा। ये संस्था देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी लेती है। हम सबने सिविल सर्विसेज के टॉपर्स की प्रेरणादायी बातें अनेक बार सुनी हैं। ये नौजवान कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत से इस सेवा में जगह पाते हैं, लेकिन साथियों, UPSC की परीक्षा की एक सच्चाई और भी है। हजारों ऐसे उम्मीदवार भी होते हैं, जो बेहद काबिल होते हैं, उनकी मेहनत भी किसी से कम नहीं होती, पर मामूली अंतर से यो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते। इन उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षाओं के लिए नए सिरे से तैयारी करनी पड़ती है। इसमें उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था। इसलिए अब ऐसे होनहार विद्यार्थियों के लिए भी एक डिजिटल प्लेब्फॉर्म बनाया गया है और इसका नाम है ‘प्रतिभा सेतु ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button