पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान पर प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Block level workshop organized on Adi Karmayogi campaign in Littipada

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। रविवार को प्रखण्ड के सभागार में जनजाति विकास और परिवर्तन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियाग (DA-JGUA) अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आदि कर्मयोगी अभियान लागू करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज से सांस्कृतिक रूप से जुड़े, सामंजस्यपूर्ण और अभिसरणयुक्त नेतृत्वकर्ताओं का समूह तैयार करना है, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम छोर तक योजनाओं और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए शासन-प्रशासन की पहुँच को और मज़बूत किया जायेगा। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास, पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, महिला पर्यवेक्षिका रागिनी कुमारी और JSLPS के BPM जन्म जय बाउरी द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान पर विशेष जानकारियां दी गई। यह अभियान जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की गति को और तेज़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा, सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव एवं JSLPS के कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button