बोकारो

चंदनकियारी का बेटा मिलन सिंह राजपूत अमर शहीद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्का

Chandankiyari's son Milan Singh Rajput Amar Shaheed's last rites performed with Guard of Honor

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो । चंदनकियारी के दामोदरपुर निवासी वीर सपूत और सीआरपीएफ जवान स्व. मिलन सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर जगह जगह श्रद्धांजलि के बाद शाम साढ़े चार बजे जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों के साथ साथ पूरे इलाके में गम और गर्व का माहौल छा गया। यहां मृतक जवान की पत्नी व माता पिता बिलखते बार बार बेहोश हो रहे थे इसी बीच सासंद ढुल्लू महतो विधायक उमाकांत रजक व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन रजवार समेत सीआरपीएफ 26 वें बटालियन बोकारो के आईजी अमित कुमार सिंह, जिले के एसपी हरविंदर सिंह समेत बटालियन के सीईओ डिप्टी कमांडेंट समेत चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा एवं चंदनकियारी पुलिस के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सलामी दी. इस दौरान स्व. मिलन सिंह राजपूत को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आँखें नम थीं लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था, क्योंकि उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। जवान का अंत्येष्टि दामोदर नदी में संपन्न हुआ जहां उनके चचेरे भतीजे ने मुखाग्नि दी. बता दे कि सात अगस्त को ड्यूटी से लौटने के दौरान जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जवानों से भरा वाहन में सवार कुल 18 जवान में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई व मिलन समेत पांच बुरी तरह घायल हो गए थे उधमपुर के ही अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मृत्यु हो गई। दामोदरपुर निवासी दिहाड़ी मजदूर नंदलाल सिंह के दो पुत्रों में बड़ा बेटा मिलन सिंह का सीआरपीएफ में नियुक्ति वर्ष 2020 में हुई थी। प्रशासन की ओर से जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेना और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘शहीद अमर रहे’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। परिजनों ने बेटे की शहादत पर गर्व जताते हुए कहा कि मिलन सिंह राजपूत ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार से शहीद परिवार को सम्मानजनक सहयोग और इनके आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button