गोड्डा
झारोटेफ जिला इकाई के तत्वावधान में कर्मचारी शक्ति समागम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो
गोड्डा: झारोटेफ गोड्डा जिला इकाई द्वारा रविवार को लोहियानगर स्थित विवाह भवन में कर्मचारी शक्ति समागम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, झारोटेफ के उप महासचिव ब्रजेश भट्ट, प्रांतीय सचेतक मो. इकबाल, धनबाद जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रजापति, गोड्डा जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, सचिव सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, संयुक्त सचिव सज्जाद आलम, चंदन कुमार, आशुतोष पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष मीणा सोरेन, महिला सचिव जाहिदा खातून एवं उपाध्यक्षा प्रीति प्रिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि करीब 1000 की संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार पर कर्मचारियों का विश्वास अटूट है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली इसी सरकार की देन है और झारोटेफ की अन्य लंबित मांगें भी पूरी होंगी।झारोटेफ जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार एवं सचिव सुभाष चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि संवाद और समन्वय से ही शिक्षक एवं कर्मचारी एमसीपी का लाभ, शिशु शिक्षण भत्ता तथा सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष जैसी मांगों को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने आगामी 21 सितंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित विशाल रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही प्रखंड कार्यकारिणी को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान : ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष पीयूष ठाकुर
द्वितीय स्थान : गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम
तृतीय स्थान : महगामा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान हाशमी
इन सभी को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अवध किशोर ठाकुर ने किया।




