बागपत

किसानों ने एडवांस विद्युत मीटर लगाने पर जताया कड़ा विरोध,

9 सितंबर को धरने की चेतावनी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। बिजली विभाग द्वारा बागपत क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों की सहमति के बिना जबरन एडवांस विद्युत मीटर लगाए जाने के खिलाफ किसानों में आक्रोश गहराता जा रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बागपत इकाई ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीण परिवार आर्थिक बोझ तले दबते जा रहे हैं। पहले ही बढ़ते महंगाई के दौर में किसानों को खेती-किसानी के लिए भारी खर्च उठाना पड़ रहा है। ऐसे में एडवांस मीटर से हर महीने अग्रिम भुगतान करने का दबाव और बढ़ जाएगा। संगठन ने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे “जबर्दस्ती थोपने” की कार्रवाई करार दिया है।
किसानों की मुख्य मांगें
1. एडवांस विद्युत मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए।
2. सिंचाई के लिए किसानों को न्यूनतम 15 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
3. यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो 09 सितंबर 2025 को 20,000 से अधिक किसानों के साथ शांति पूर्ण धरना–प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग और सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
 जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी सहित संगठन के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में — विक्रांत चौधरी, शुभम, प्रीति, गीता, अजीत मलिक, अल्का, रीना, नौशाद, जुम्मा, आदित्य कुमार, सुधीर वर्मा, नाजिया, सुमन, रिंकू, राशिद, ओमी, सीता देवी, रजनी, विमला, कुसुम, राधिका आदि मौजूद रहे हैं।
किसानों ने साफ कहा है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो धरना–प्रदर्शन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button