अमरोहा
फेसबुक पर दोस्ती फिर नशीली कोल्ड्रिंग देकर दुष्कर्म
नाबालिग़ से शादी कर दहेज में मांगे 20 लाख मारपीट घर से निकाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में प्रत्यक्ष औलख नाम के युवक ने फेसबुक के जरिए रजबपुर थाना क्षेत्र के नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसाया l मैं उसे अपने माता-पिता से वह उसे अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने घर ले गया l युवक ने पीड़िता को नशीली कोल्ड्रिंग पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए l पीड़िता के थाने जाने के बात आरोपी के माता पिता बबीता देवी संजीव कुमार ने शादी का वादा किया l कुछ समय बाद पीड़ित गर्भवती हो गई l आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया और शादी से मना कर दिया l पीड़िता ने गजरोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया l इसके बाद युवक ने पीड़िता से शादी कर ली और कोर्ट में बयान करवा दिए l शादी के बाद आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि यह शादी सिर्फ मुकदमे से बचने के लिए कि गई है l उन्होंने दहेज में 20 लाख रुपए की मांग की l मांग पूरी ना होने पर पीड़िता को बंधक बनाकर मारपीट की l 12 फरवरी को आरोपियो ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया l पीड़िता ने रजबपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं l पुलिस ने युवक को उससे माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l



