बेतुल

बैतूल कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं रहूंगा: निलय डागा 

हर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर खुलेगा कांग्रेस का कार्यालय 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चिचोली। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के हक एवं सम्मान की लड़ाई के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं और रहूंगा। आपकी लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उक्त उद्बबोधन नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक निलय डागा ने ब्लॉक कांग्रेस शहर कमेटी की बैठक में व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हाई कमान के द्वारा प्रदेश कमेटी के द्वारा जो दिशा निर्देश दिए हैं, उसके अनुसार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। इसी के साथ हर ब्लॉक स्तर पर एवं जिला स्तर पर कांग्रेस का कार्यालय खुलेगा, जहां जाकर कार्यकर्ता अपनी समस्याएं रख सकते हैं एवं उसके निराकरण के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी क्योंकि वर्तमान में भाजपा की सरकार है हम विपक्ष में है। अधिकारी भाजपा सरकार के दबाव में रहते हैं हमें लड़ाई ही लड़नी पड़ेगी। हाई कमान के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक मैं पहुंचूंगा एवं हर कार्यकर्ता से मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 2 बजे आदिवासी मंगल भवन में आयोजित हुई। स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चाप बैठक स्थल आदिवासी मंगल भवन पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प माला पहनकर शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के ग्रामों से आए सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस सेवादल एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम को पूर्व नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष विजय आर्य, अजीत पटेल, सुधीर जायसवाल, नरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, राहुल उइके, डॉ.रमेश काकोड़िया, मनोज आर्या, श्रीमती अनुराधा मदरेले के द्वारा भी संबोधित किया गया।
– बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं में बटनू पटेल, अशोक राठौड़, ऋषि सिरसाम, सोमू पंडोले, युवा नेतृत्व राहुल पटेल, सोनू जायसवाल, नवनीत आर्य, आर्यन आर्य, शिवम आर्य, भूपेंद्र आर्य, गौरव आर्य, रोहित आर्य, सुरेश बाबूजी पार्षद, जीतू पटेल, रुपू आर्य, पिकू आर्य, राजू ऑयल मिल, टुड्डू आर्य, चंचल आर्य, गुड्डू मलिक, राजेश बाबा, महिला पार्षद श्रीमती अनीता आर्य एवं महिला कांग्रेस से श्रीमती प्रमिला आर्य, श्रीमती चिंता जायसवाल, श्रीमती सुनीता आर्य, श्रीमती अनीता आर्य, श्रीमती अलका जायसवाल, सुश्री सावित्री कुमरे, श्रीमती रश्मि भुसारी, श्रीमती कल्पना आर्य, श्रीमती सिंधु आर्य, श्रीमती सरोज आर्य, श्रीमती सीमा चौरागढ़, श्रीमती रजनी आर्य, श्रीमती मीना आर्य सहित अनेक महिला युवा एवं ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता राहुल पटेल ने किया एवं आभार सुभाष यादव द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button