मुरादाबाद
शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुंडा पांडे गांव रनियाठेर बने प्राचीन शिव मंदिर में 36 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ में मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य अविनाश चौहान,देशपाल ,नीतू शामिल हुए। मंगलवार से शुरू हुआ यह अखंड रामायण पाठ गुरुवार सुबह 12 बजे तक चला। मंदिर के संस्थापक रिंकू चौहान ने बताया कि रनियाठेर गांव के साथ साथ देश और विश्व की सुख शांति की कामना करते हुए शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ से मूंढापांडे के वातावरण में दिव्य शक्ति का वास होगा। जिससे प्रभु श्रीराम और शिव की कृपा से क्षेत्र में आनेवाली मुसीबत से लोगों को निजात मिलेगी और क्षेत्र में खुशहाली का वास होगा। रनियाठेर गांव के सामने शिव की प्रतिमा की स्थापना और मंदिर निर्माण की कहानी भी अद्भुत है। रामायण पाठ का संचालन ठाकुर अविनाश चौहान मंडल अध्यक्ष भाकियू भानु, श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष, ग्राम प्रधान पति अहरौला पंचायत रनियाठेर ने किया,इस दौरान जयकेश, विशाल ठाकुर मोहित,गौरव,शेंकी, अतुल,शौरभ अभिषेक ठाकुर अनिल, नरेन्द्र,अनेक सुनेपाल,अंकित , विनोद, हिमांशु, बब्लू, रिश्रीपाल आदि मौजूद रहे।




