बिजनौर
सड़क पर मगरमच्छ को देखकर क्षेत्र में फैली दहशत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र में एक मगरमच्छ के सड़क पर आ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ दिया।
ग्राम सैफपुर खादर के पास बालावाली रोड पर रात करीब 2 बजे मगरमच्छ को देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मगरमच्छ लगभग 8 फुट लंबा था और उसकी उम्र करीब 3 साल आंकी गई। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगली जानवर और जहरीले कीड़े आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। उन्होंने बताया की देर रात लगभग 2 बजे सूचना मिली थी एक मगरमच्छ मंडावर क्षेत्र में सड़क पर आ गया है वन विभाग की टीम ने उसका सफल रेस्क्यू कर गंगा नदी में छोड़ दिया। उन्होंने यह भी बताया की वन विभाग की टीम रोजाना 8 से 10 सांपों का रेस्क्यू कर रही है। इन सांपों में रुसेल वाइपर, कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांप शामिल हैं। ये सांप शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में घुस जाते हैं।



