बहराइच
चार साल से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क से राहगीर परेशान,डीएम से मरम्मत कराये जाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। विकास खंड महसी के सधुवापुर से मुडहेरा की सड़क बेहद जर्जर है। इसकी मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। बताते चलें कि महसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सधुवापुर से मुंडहेरा गांव जाने वाला मार्ग चार साल से क्षतिग्रस्त है। कई बार गिरकर लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी संजय त्रिपाठी ने बताया कि सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सारी गिट्टियां उखड़ गई है। इसी सड़क से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। गांव निवासी ललित, आशीष, आदर्श, सुरज,करन आदि ने डीएम को पत्र भेजकर जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।



