सिंगरौली
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेखड़ा के प्रधानाध्यापक धन्यवाद प्रसाद चतुर्वेदी हुये सेवानिवृत्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेखड़ा के प्रधानाध्यापक धन्यवाद प्रसाद चतुर्वेदी शनिवार दिनांक 30 अगस्त 2025 को अपनी चालीस वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर समस्त खेखडा विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदा किया और आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



