रामपुर शाहबाद

पुलिस अधीक्षक ने शाहबाद और सैफनी थाने का किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रामपुर शाहबाद। शनिवार देर शाम में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने शाहबाद और सैफनी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मेस, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मलखाना, साइबर सेल आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही थाना कार्यालय पर बने विभिन्न रजिस्टरों को भी चेक किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ मैंन मार्केट में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कोतवाल पंकज पंत, निरीक्षक संजय सिंह, एसएसआई कुलदीप सिंह एसआई दिलीप कुमार उधर सैफनी थाने का भी समस्त स्टाफ मौजूद रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button