गोड्डा

जिले के वरीय पदाधिकारियों  के द्वारा विभिन्न प्रखंडों का किया गया औचक निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के निर्देश पर जिले में संचालित विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत शौचालय निर्माण, 14वें 15वें वित्त आयोग निधि की योजनाएँ, कल्याण/समाज कल्याण द्वारा कार्यान्वित योजनाएँ, विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खाद्य आपूर्ति आदि का निरीक्षण/पर्यवेक्षण हेतु हर एक प्रखंड के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया किया गया है। जिसमें गोड्डा प्रखंड के लिए उप विकास आयुक्त, पौडैयाहाट के लिए अपर समाहर्ता, पथरगामा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, ठाकुरगंगटी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, सुंदरपहाड़ी के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मेहरमा के लिए भू-अर्जन पदाधिकारी, बसंतराय के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, महागामा के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी एवं बोआरिजोर प्रखंड के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो की प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की  समीक्षा कर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में वित्तीय मामले यथा लेखा इत्यादि की भी जांच कर पंचायतों का भ्रमण किया गया तथा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में जनता की शिकायतों को सुनकर निष्पादित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button