अमरोहा

बारिश से मकान की छत गिरी

अमरोहा में किसान के घर का सामान मलबे में दबा, परिवार बाल-बाल बचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर चक की मढैय्या में रविवार सुबह एक हादसा हुआ। भारी बारिश के कारण किसान गंगादास के कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के बच्चे बरामदे में सो रहे थे। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। छत गिरने से घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। इसमें अनाज, रजाई, कपड़े और गद्दे शामिल हैं। गंगादास ने बताया कि इस घटना में पचास हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button