अमरोहा

अमरोहा में मजदूर के घर में चोरी

परिवार के अंतिम संस्कार में जाने का फायदा उठाया, दीवार काटकर नकदी और जेवर ले गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में चोरों ने एक मजदूर के घर को निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब परिवार बिजनौर में अंतिम संस्कार में गया था। पीड़ित सरफुद्दीन ने बताया कि चोर घर की पिछली दीवार काटकर अंदर घुसे।उन्होंने घर में रखे 8 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सरफुद्दीन का परिवार बिजनौर के थाना चांदपुर इलाके में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गया था। जब वे वापस लौटे तो चोरी का पता चला।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button