बहराइच
थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाया गया गिरफ्तारी अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महसी बहराइच। माननीय न्यायालय बहराइच द्वारा जारी वारण्ट के क्रम में हरदी पुलिस द्वारा बीती रात स्थानीय अपराधियों के विरुद्ध चलाएं गये गिरफ्तारी अभियान में मु0सं0-1045/23 अ0सं0-448ए/2012 धारा 147,148,149,323,336,307 भा0द0वि0 व 7 CLA से सम्बन्धित 01.वसीम पुत्र सुबराती, 02. पीरगुलाम पुत्र दुलारे, 03. अब्दुल अजीज पुत्र हशमत निवासीगण जंगूपुरवा दाखिला बंजरिया थाना हरदी जनपद बहराइच एवं मु0सं0- 1882/09 अ0सं0-08/07 धारा-325,323,504,506 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रमेश पुत्र मालती निवासी ग्राम परसोहना थाना हरदी जनपद बहराइच व मु0सं0-409/13 अ0सं0-145/11 धारा 323, 504,427 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश मिश्रा पुत्र हृदयराम मिश्र निवासी माधवपुरवा दाखिला करेहना
थाना हरदी जनपद बहराइच को गिरफ्तार गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
थाना अध्यक्ष हरदी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था जिसका वाद माननीय न्यायालय में चल रहा है जिसके अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा उक्त लोगों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था जिसके क्रम में बीती रात हरदी पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।



