बाराबंकी
गणेश प्रतिमा का रिमझिम बारिश के साथ हुआ विसर्जन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : जनपद के कस्बा रसौली के फूलवारी बाग के राजा का बड़े ही धूमधाम से रिमझिम बारिश के बीच विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष फिर जल्दी आना के जय घोष के साथ मूर्ति को कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रसौली बाजार,देवी मंदिर,मेन चौराहा होते हुए सफदरगंज कल्याणी नदी में देर शाम नम आंखों से विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन में महिलाओं व बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी रास्ते भर मुस्तैद रहा।इस मौके पर बाबी कपिल, तुषांत कपिल,आलोक कपिल, सचिन कपिल, दिपांशु श्रीवास्तव, सत्यम सोनी, अंचल कपिल, नैतिक गुप्ता, अर्पित गुप्ता,अमन गुप्ता,दीपक गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे



