पाकुड़

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की हुई बैठक

Meeting of Jharkhand Mazdoor Sangh (Democratic)

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 1सितंबर 2025 सोमवार को समय 3:00 बजे लाड्डू बाबू आमवागान में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। बैठक में मुख अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के संथाल परगना प्रमंडल सदस्य कृष्ण कुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मो० नाजिर हुसैन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाय और बनाया भी गया। एवं संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी दिनांक 07 सितंबर 2025 दिन रविवार को समय सुबह 10:00बजे हिरणपुर डाकबंगला परिसर में प्रखंड कमिटी एवं 8सितंबर 2025 दिन सोमवार को समय अपराह्न 03:00बजे लड्डू बाबू आम बागान में प्रखंड कमिटी का घोषणा करने का निर्णय लिया गया। एवं सदस्यता शुल्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के संथाल परगना प्रमंडल सदस्य श्री कृष्ण कुमार यादव एवं जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन की ओर से मजदूरों के हित में काम करने के लिए संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा मजदूरों के अधिकारों के रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर मो० नाजिर हुसैन, मो० साद्दाम हुसैन, शिला मुर्मू, कृष्ण कुमार यादव, दशरथ कुमार साहा दौलत रविदास व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में लिए गए निर्णय से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और मजदूरों के अधिकारों के लिए एक मजबूत मंच तैयार होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button