बरेली

रोटरी क्लब ऑफ बरेली हैरिटेज द्वार शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘अतरंगी‘ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली हैरिटेज द्वारा शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘अतरंगी‘ का आयोजन दिनांक 2 एवं 3 सितम्बर, 2025 को सुमाया ग्रीन (एसी हॉल), डेन्टल कॉलेज रोड, बरेली में किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्षा रो0 शिल्पी शर्मा द्वारा प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि बरेली शहर वासियों के लिये लाइफस्टाइल से सम्बन्धित उत्पादों को खरीदने एवं फैशन के नये आयामों को जानने का यह एक सुनहरा अवसर है। इस प्रदर्शनी का समय दोनों दिन प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक रहेगा। इस प्रदर्शनी से होने वाली आय का उपयोग क्लब के द्वारा संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स में किया जायेगा जिसका लाभ समाज के वंचित वर्ग को मिलेगा। एक्जीबिशन डायरेक्टर रो0 सविता मेहरोत्रा द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। एक्जीबिशन में विशेष रूप से डिजाइन किये गये जयपुर की ज्वैलरी, सूरत की जैम एण्ड ज्वैलरी, इंदौर की फुटवियर, आधुनिक सिल्वर ज्वेलरी के साथ-साथ होम डेकोर एवं होम फर्निशिंग से सम्बन्धित उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। एक्जीबिशन की को-डायरेक्टर रो0 क्षमा जैन ने प्रदर्शनी के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न भागों से साड़ियां एवं हस्तशिल्पियों द्वारा पेन्ट किये गये फैब्रिक एवं परिधान भी मिलेंगे। क्लब की सचिव रो0 रेनू प्रिया महाजन ने बताया कि चिकनकारी के सूट, साड़ियां एवं बनारसी साड़ियों की व्यापक रेंज भी उपलब्ध रहेगी। फूड कोर्ट में लजीज व्यंजनों का भी आनन्द ले सकते हैं। क्लब की कोषाध्यक्ष रो0 डॉ नीलू मेंदीरत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त फ्री डायटीशियन की सलाह, टैरो कार्ड आदि की व्यवस्था अतरंगी के आयोजकों द्वारा की गयी है।
प्रेस वार्ता के अवसर पर रो0 शालिनी विद्यार्थी, रो0 राधा सिंह, डॉ रश्मि शर्मा, रो0 अंजू गुप्ता, रो0 कनिका शर्मा, रो0 सीमा रेक्रीवाल, रो0 भावना, रो0 रिच टंडन, रो0 शाहजहाँ बेगम, रो0 अंजली शर्मा, रो0 शुभ्रा कटारा, रो0 सोनल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button