गोड्डा
पुलिस अधीक्षक ने किया मेहरमा थाना का निरीक्षण,दिए कई दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो
मेहरमा, गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मेहरमा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया और थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच सकारात्मक होनी चाहिए, इसके लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।



