साहेबगंज

प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला का हुआ आयोजन

Block level one day Kharif workshop organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। राजमहल प्रखंड के सभागार कक्ष में आज प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन प्रखंड प्रमुख महोदय की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री रणधीर सिंह एवं अब्दुल बारीक, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से किसान समृद्धि योजना बीज विनिमय एवं वितरण योजना धान अधिप्राप्ति योजना झारखंड कृषि ऋण माफी योजना झारखंड मिट्टी मिशन योजना मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बीज परीक्षण योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फसल क्षति आकलन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी सेवेटेरियन हॉसदा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, बीटीएम संजय कृष्ण रंजन, एटीएम रूबी खातून, एग्रो विलेनिक के प्रखंड समन्वयक निकेश कुमार, किसान मित्र, जनसेवक, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम में आधुनिक कृषि तकनीक, योजनाओं के लाभ तथा फसल सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था ताकि किसान अधिक उत्पादन कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button