अमरोहा

अमरोहा में ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर विवाद

65 साल पुरानी परंपरा पर संकट, प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : 5 सितंबर को निकलने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। यह जुलूस पिछले 65 वर्षों से परंपरागत रूप से निकाला जाता रहा है।1992 में मुस्लिम कमेटी के गठन के बाद से यह कमेटी जुलूस का संचालन करती आई है। इस वर्ष प्रशासन ने अभी तक जुलूस की अनुमति नहीं दी है।इस मुद्दे पर सपा विधायक हाजी महबूब अली ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि जुलूस इस बार भी परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण माहौल में निकाला जाएगा। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है, तो वे चीफ सेक्रेटरी से जांच कराएंगे।विवाद का एक कारण मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर पिछले साल से चल रहा विवाद भी है। यह मामला मुरादाबाद के चिट फंड एंड सोसाइटीज रजिस्ट्रार कार्यालय में विचाराधीन था।अमरोहा एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने इकबाल खान की कमेटी को मान्यता दी है। लेकिन इस कमेटी को भी अभी तक जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button