ललितपुर

क्षेत्रपाल मंदिर के आसपास अवांछनीय तत्वों के विचरण से श्रद्धालु परेशान

श्री 1008 अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र के प्रबंधक ने डीएम को भेजा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित वर्णी कॉलेज के पास स्थित श्रीश्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन क्षेत्रपाल मंदिर के आसपास दो सौ मीटर की त्रिज्या में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की मांग करते हुये श्री 1008 अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र के प्रबंधक मोदी पंकज जैन ने एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में बताया कि बीती 28 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 तक जैन धर्म के अनुयायिओं का पर्युषण पर्व चल रहा है, जिसमें जिले के अलावा पूरे भारत वर्ष के जैन तीर्थ यात्रियों का आवागमन बना हुआ है। मन्दिर में प्रवेश के लिए रेलवे स्टेशन रोड पर पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय के सामने, एक दरवाजा तथा श्रीवर्णी जैन इण्टर कॉलेज के मुख्य द्वार से एक दरवाजा है जिसमें से प्रतिदिन लगभग हजारों अनुयायिओं का मन्दिर में आना-जाना एवं पूजा-पाठ का कार्यक्रम होता है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मन्दिर के उक्त दोनों प्रवेश दरवाजों पर वहां अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण करते हुए दुकानदार एवं ठेले वालों के स्टॉल पर खड़े रहते हैं और जैन धर्मावलम्बी महिलाओं एवं पुरुषों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारूं रहते हैं। 01 सितम्बर 2025 को इसी प्रकार की एक घटना कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा की गई, जिससे जैन धर्मावलम्बियों में आक्रोश एवं तनाव व्याप्त है और वह अपने-आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ऐसी स्थिति में श्री 1008 अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र की सुरक्षा एवं जैन धर्मावलम्बियों की सुरक्षा के लिए एवं अवांछनीय तत्वों पर नियन्त्रण हेतु उचित कार्यवाही किये जाने की जैन धर्मावलम्बी शासन से अपेक्षा की गयी है। उन्होंने प्रकरण को संज्ञान में लेकर सुरक्षा मुहैया कराये जाने और अवैध रूप से खड़े होने वाले ठेलों व अवांछनीय तत्वों को हटाये जाने की मांग उठायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button