गोड्डा

झामुमो जिला अध्यक्ष ने छात्रा की मौत पर जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा :– महागामा प्रखंड के उममूल मोमिन जामिया ऐसालील बनात मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा अमनूर खातून की संदिग्ध मौत के मामले में झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने मृतका के गांव कुशहापुर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।परिजनों का आरोप है कि छात्रा को मोबाइल रखने के झूठे आरोप में प्रताड़ित किया गया, जिससे वह तनाव में थी। ग्रामीणों ने भी मदरसा में अनियमितता, शुल्क वसूली और पारदर्शिता की कमी की शिकायत की।प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि अगर जांच संतोषजनक नहीं हुई तो उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी साथ थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button