ललितपुर

जिला पंचायत चुनाव में निषाद पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

नेहरू नगर में कैडर कैम्प का हुआ आयोजन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन शहर के मुहल्ला नेहरू नगर में जिलाध्यक्ष महेश रैकवार हरपुरा की अध्यक्षता में किया गया। कैडर कैम्प में निषाद पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने समाज की उपस्थिति में कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में निषाद पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और चुनाव लड़ेंगी। सभी ने कैडर कैम्प को सुनते हुए आश्वासन दिया कि रैकवार समाज संगठित होकर अपना हिस्सा मान सम्मान लेकर रहेंगी। समाज के सभी माते मुखियाओं ने कसम खाते हुए कहा कि जो हमारा अधिकार न दे ऐसी राजनैतिक पार्टियों को हटा करदम लेंगे, जिसमे कई लोगों ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  वहीं नगर की कार्यकारिणी में नगराध्यक्ष विनोद रैकवार एवं नगर उपाध्यक्ष संजय रैकवार को बनाया गया, जिन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि पूरी नगर ललितपुर में निषाद पार्टी की विचारधारा को घर घर पहुंचाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button