सिंगरौली

अधिकारी आवेदनो का तत्परता से निकरारणकर आवेदनकर्ता को अवगत कराये: कलेक्टर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 95 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनो पर तत्परता दिखाते हुयें समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराये। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button