अमरोहा
अमरोहा में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने की आत्महत्या
घर में अकेला रहता था, युवक का शव पंखे से लटका मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक दुखद घटना सामने आई। यहां चामुंडा मंदिर के पास स्वर्गीय ओम दत्त त्यागी के 28 वर्षीय बेटे शिवम त्यागी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे शिवम का शव घर के आंगन में लगे पंखे से लटका मिला। चचेरे भाई अनमोल ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी की छत से देखा तो शिवम का शव फंदे पर लटका हुआ था।चौपला पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने जीने का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। तलाशी में युवक के पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस इन मोबाइल का विवरण खंगाल रही है।
मां का पहले ही निधन हो चुका है
गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, शिवम की दो बहनें हैं। एक हरियाणा के कुंडली में और दूसरी बिजनौर में रहती है। दोनों की शादी हो चुकी है। शिवम की मां का पहले ही निधन हो चुका था।यह चौपला चौकी इलाके में 24 घंटे में दूसरी आत्महत्या की घटना है। इससे पहले सुल्तान नगर में किराए के मकान में रह रही फिरोजाबाद निवासी सीमा ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी।



