मथुरा
व्रन्दावन की कॉलोनियों में फिर से भरा यमुना का पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन की यमुना नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से वृंदावन के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। परिक्रमा मार्ग में पानी प्रवेश कर गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पर असर पड़ा है। जगन्नाथ घाट की सड़कों तक पानी पहुंच चुका है। वहीं आसपास की कॉलोनियों और आश्रमों में भी जलभराव हो गया। यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग में जगन्नाथ घाट से सड़क तक आ गया है। वहीं कॉलोनियों की बात करें तो श्याम नगर, श्रीजी वाटिका, अक्रूर वाटिका के आसपास, मोहिनी नगर समेत दर्जनों रिहायशी इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। इन इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया है और सड़कों पर आवागमन लगभग ठप हो गया है। वहीं पानी गांव में एक आश्रम में भी पानी भर गया है। वहीं पानी भरने के कारण विद्युत निगम ने एक हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी है। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बड़ी राहत या निकासी अभियान शुरू नहीं हुआ है। लोगों को डर है कि अगर यमुना में पानी बढ़ेगा तो हालात और खराब हो सकते हैं।



