अमरोहा

अमरोहा में भाई ने बहन को मार डाला

गंडासे से किया हमला, गेहूं बेचने से रोका था, हत्या के बाद फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले में एक भाई ने गेहूं बेचने से रोकने पर अपनी बहन की हत्या कर दी। यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरकपुर में हुई।24 वर्षीय पुष्पेंद्र गेहूं बेचने जा रहा था। इसी दौरान उसकी 22 वर्षीय बहन रेखा ने उसे रोका और गेहूं बेचने का विरोध किया। इस बात से नाराज होकर पुष्पेंद्र ने अपनी बहन पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी पुष्पेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button