अमरोहा

अमरोहा में 11 फीट ऊंची छत पर चढ़ा सांड

सीढ़ियों से चलकर ऊपर पहुंचा, किसान ने डंडा मारकर नीचे उतारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर तहसील क्षेत्र के आदमपुर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है l ढवारसी गांव में बुधवार की सुबह एक अजीब घटना सामने आई l एक आवारा सांड किसान रानी सिंघल के मकान की 11 फीट ऊंची छत पर सीढ़ियों के सहारे चढ़ गया l
इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई l मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई l सभी ने मिलकर सांड को नीचे उतरने का प्रयास किया l कई घंटे की मेहनत के बाद सांड को सकुशल नीचे उतर गया l यह क्षेत्र में आवारा सांडों से जुड़ी पहली घटना नहीं है l एक दिन पहले ही हसनपुर में एक आवारा सांड ने एक बुजुर्ग को हवा में उछाल दिया था l स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा सांडों की संख्या तेजी से बढ़ रही है l इससे लोगों की जान – माल को खतरा बढ़ गया है l किसान संगठन गांव में घूम रहे हिंसक आवारा सांडों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं l ग्रामीणों ने प्रशासन से  इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button