
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराया पुण्य कार्य
ललितपुर। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी ओर से एक अज्ञात शव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडीकल कॉलेज) को दान कराया है। इस कार्य को लेकर जिले में ट्रस्ट की काफी सराहना की गयी है। मानव देह शरीर की संरचना की आंतरिक जानकारी के माध्यम से चिकित्सक बनाने की पहली सीढ़ी है। इससे एनाटॉमी विभाग द्वारा एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थियों को पठन पाठन में मदद मिलती है। मानव देह ही एकमात्र माध्यम है जिसके द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों पर रिसर्च कर उनके इलाज एवं सर्जरी ट्रेनिंग दी जाती तब कहीं डाक्टर बन पाते हैं। इसलिए मानव देह के बिना डाक्टर की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस मानव कल्याण के कार्य का बीड़ा उठाने वाली पहली संस्था शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ललितपुर है। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.मयंक शुक्ला, सीएमएस डा.गजेन्द्र सिंह, एनाटॉमी विभाग से डा.श्रुति सिंह, डा.के.के.मिश्रा, डा.मोनिका जायसवाल, डा.संध्या शाक्य, (संकल्पित देहदानी) जे.पी.यादव, गौरीशंकर सेन, द्रोपती सेन, राकेश सेन, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, मनोज राठौर के अलावा ट्रस्टी सुषमा साध, परवेज पठान, अंकुर जैन (सानू बाबा), अज्जू बाबा, अनिल साहू, चन्दे साहू, रामबाबू यादव, कृष्णपाल सिंह यादव, आदर्श साध मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजपाल सिंह फौजी ने व आभार संस्थापक खुशालचन्द साहू ने जताया।



