अमेठी

राज्य स्तरीय कबड्डी सिविल सर्विसेज ट्रायल में तर्कशास्त्री डॉ अब्दुल हमीद ने शानदार प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। डॉ अब्दुल हमीद प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी अमेठी ने राज्य कर्मचारी एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं खेल प्रतिभा के विकास के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी सिविल सर्विसेज ट्रायल में अयोध्या मंडल की कबड्डी टीम से प्रतिभा करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जनपद अमेठी को गौरवान्वित किया। डॉ अब्दुल हमीद इसके पूर्वी त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में वर्ष 2023 24 में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया है। डॉ अब्दुल हमीद एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे कबड्डी और वॉलीबॉल के खिलाड़ी भी हैं, तथा अमेठी के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रेरित एवं प्रशिक्षित करते रहते हैं। राष्ट्रीय संचालक के रूप में शासकीय, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों का कुशलता पूर्वक संचालन भी करते हैं।डॉ अब्दुल हमीद की सफलता पर प्रधानाचार्य राहुल सिंह उपकीडाधिकारी शमीम अहमद, मुशर्रफ़ खान, अजय सिंह, नारायण सिंह, महेंद्र पाल, राजमणि मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्ति की है।डा अब्दुल हमीद राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी में तर्कशास्त्र के प्रवक्ता है। खेल आयोजनों के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक अच्छे एंकर के रूप में भी उनकी जिले में पहचान है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button