गोड्डा

विश्वनाथ मंदिर के प्रागण में संगीतमय रामकथा प्रारंभ 

- सदर प्रखंड के कन्हवारा में बह रही भक्ति की रसधार

– कथावाचक पंडित रविशंकर ठाकुर सुना रहे रामकथा
– बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होने की उम्मीद 
– ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने निकली कलश यात्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के कन्हवारा गांव के विश्वनाथन मंदिर के प्रागण में संगीतमय रामकथा प्रारंभ हो गया है। सात दिवसीय रामकथा को लेकर पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र में कलश शोभा यात्रा के साथ रथ यात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। इतना ही नहीं कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने माथे पर कलश लिए जल भर कर कथा स्थल पर पहुंची। यहां विधि विधान पूर्वक कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर की ओर से कलश स्थापित किया गया। यहां भजमान की भूमिका में पवन साह और आशा देवी मुख्य रूप से थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया परमानंद साह ने बताया कि कथा वाचक की ओर से राम कथा का अमृत पान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। केवल कन्हवारा ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं के सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। आयोजन समिति के एक एक सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से डटे हुए हैं। दौरान समिति उपाध्यक्ष सह ग्राम प्रधान घनश्याम मांझी, सचिव जनार्दन मांझी, महासचिव मवेश रजक, कोषाध्यक्ष विकास रजक एंव परमानंद यादव सहित राजकुमार साह, प्रमोद मंडल, अशोक कापरी, दिलीप कापरी, सुबोध कापरी, पंकज सिंह, श्रीकांत कापरी, मंगल मिर्धा, पवन साह, सुनील साह व ग्रामीणों की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button