सिंगरौली
पुष्पराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त — इंटक को मिलेगा नया बल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने आर.सी.एस.एस. (इंटक), सिंगरौली के महामंत्री पुष्पराज सिंह को उनकी मजदूरों के प्रति निष्ठा, संघर्षशील नेतृत्व और जनसमर्थन को देखते हुए यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उन्हें पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस निर्णय से संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों में उत्साह है। माना जा रहा है कि इससे इंटक को नई ऊर्जा और आंदोलन को नया तेवर मिलेगा।



