ललितपुर

एसपी ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। एसपी मो.मुश्ताक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर प्रधान लिपिक, डीसीआरबी, आंकिक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन कर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता लाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अभिलेखों के सही रख-रखाव, समयबद्ध प्रविष्टि तथा रिकॉर्ड की नियमित जांच पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने की भी सराहना की एवं सतत सुधार की प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button