मथुरा
रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन की टक्कर से हुई थी मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रेलवे ट्रैक पर एक दुखद घटना सामने आई। प्रिया नगरी के पास पोल नंबर 1394/23 के समीप ट्रेन से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर गढ़ी बजाना, थाना नौहझील, मथुरा निवासी विजेंद्र सिंह (58) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



