शामली

प्रार्थनाओं का दौर शुरू,यमुना को शांत करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कराई दुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

चौसाना।‌ लगातार बढ़ते यमुना नदी के जलस्तर से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसी संकट से निजात पाने और लोगों में विश्वास जगाने के लिए बुधवार को मौलाना सैयद अथर हसन ने यमुना किनारे पहुंचकर विशेष दुआ कराई। उन्होंने हाथ उठाकर अल्लाह से प्रार्थना की कि नदी का जलस्तर शांत हो और बाढ़ जैसी विपत्ति से क्षेत्रवासियों को राहत मिले।

इस अवसर पर उनके साथ मुफ्ती शाहिद, मौलाना इजरायल, काजी आफताब, कारी इंतजार समेत बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। मौलाना ने कहा कि इंसान अपने स्तर पर उपाय करता है, लेकिन जब हालात काबू से बाहर हों तो इंसानियत को बचाने के लिए रब की रहमत सबसे बड़ी ताकत होती है। ग्रामीणों ने भी दुआ में हिस्सा लिया और आपदा से मुक्ति की कामना की। लोगों का कहना है कि प्रशासन को भी चाहिए कि वह जल्द से जल्द बाढ़ के खतरों से निपटने के पुख्ता इंतजाम करे। दुआ के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर उम्मीद की झलक दिखाई दी। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि आपसी एकजुटता और संकट की घड़ी में साथ खड़े रहने का संदेश भी दे गया। इस दौरान राशिद प्रधान,बाबर,हसन प्रधान,इमरान राणा,इख़लाक,इंतजार मालिक आदि मौजूद रहे।

फोटो परिचय

यमुना नदी पर दुआ कराते मौलाना अथर हसन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button