खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरने का बारहवां दिन

खैरथल जांगिड़ समाज ने दिया समर्थन व सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा : खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर रखने और जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की आशंका को लेकर खैरथल अनाज मण्डी मे जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना बारहवें दिन भी लगातार जारी रहा  जिला बचाओ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।  जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर सैकड़ो लोग गांवो,कस्बे से आकर शामिल होते है ओर अपना समर्थन देते है। धरने  में बड़ी संख्या में किसान,मजदूर,व्यापारी, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैधरने को समाजों का समर्थन मिल रहा है बुद्धवार को जांगिड़ समाज खैरथल के अध्यक्ष मानसिंह जांगिड़ ने समाज के लोगो के साथ धरना स्थल पर जाकर जिला बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन और सहयोग दियाअध्यक्ष मानसिंह ने बताया समाज ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के नाम अति.जिलाकलेक्टर खैरथल को ज्ञापन देकर खैरथल-तिजारा जिले का नाम व स्थान मे परिवर्तन ना करने की मांग की है खैरथल-तिजारा जिले का अपना अलग धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है इस मौके पर जांगिड़ समाज के अध्यक्ष मानसिंह जांगिड़, देशराज जांगिड़, हरगोविंद जांगिड़, रामवतार जांगिड़, महेंद्र जांगिड़, कैलाश,मुकेश,जीतेंन्दर जीतू,देवदत्त, गिरधारीलाल,महक औमप्रकाश ,विजय ,लोकेश ,रमेश,हजारी, कमलेश,विनोर,ईश्वर, सुनील,दिनेश,प्रमोद,आशीष जांगिड़ मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button