ललितपुर
गौवंश योजना में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगा अनुदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ेरा व भैंसाई में रहने वाले किसानों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुये गौवंश योजना के तहत पाली गयी गौवंशों के भरण-पोषण के लिए अनुदान राशि दिलाये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन में बताया कि खड़ेरा व भैंसाई के करीब तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गौवंश योजना के तहत गौवंशों को पाला था। बताया कि विगत 10-11 माह से उक्त गौवंशों के भरण-पोषण के लिए अनुदान राशि नहीं दिलायी गयी है। इस कारण लाभार्थियों को गौवंशों के भरण-पोषण में भारी परेशानियां आ रहीं हैं और गौवंशों को भूसा-पानी आदि नहीं ले पा रहे हैं। ग्रामीणों ने लामबंद होकर जिला प्रशासन से गौवंशों के पालन के लिए योजना के तहत अनुदान राशि दिलाये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय पार्वती, गंगारानी, गनेश, जूजन, किरन, मजराबाई, सीमा, रूकमणि, शिवकुंवर, हज्जारा, प्रेमाबाई, कोमल, संध्या, ऊषा, शंकर के अलावा अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।



