गाजियाबाद

दिल्ली में बाढ़ से यातायात ठप, कश्मीरी गेट से खजूरी तक जाम

बाढ़ का पानी रिंग रोड तक पहुंचा, शास्त्री पार्क पुश्ता रोड पर बांधे गए पशु, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की यातायात चरमराई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद देश की राजधानी दिल्ली से सटी लोनी व देहात के लोग उस समय परेशानी में फस गये जब कल शाम को बाढ़ का पानी मोनेस्ट्री मार्केट की तरफ से रिंग रोड पर आने के बाद कश्मीरी गेट के आसपास भयंकर जाम लग गया। शांति वन से लेकर कश्मीरी गेट तक रिंग रोड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।बाढ़ के कारण शास्त्री पार्क पुश्ता रोड पर पीड़ित ने अपने पशुओं को बांध दिया  जिससे हालात और बिगड़ गए। नतीजतन शास्त्री पार्क से लेकर खजूरी तक लम्बा जाम लग गया। खजूरी, करावल नगर, सोनिया विहार और भजनपुरा जाने वाले हजारों यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।ट्रैफिक से बचने के लिए लोगों ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गांधी नगर, शास्त्री पार्क होते हुए खजूरी का रुख किया, लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बन गई। इससे शास्त्री पार्क से लेकर गीता कॉलोनी तक यातायात ठप हो गया और पूरे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का ट्रैफिक जाम की गिरफ्त में आ गया।इसी बीच गीता कॉलोनी में जाम से जूझ रहे लोगों ने खुद पहल दिखाई। यात्रियों ने 709-बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे पत्थर हटाकर इस मार्ग  को खोला और बाइक से खजूरी की ओर बढ़ गए। जहां सामान्यतः लोगों को गीता कॉलोनी से खजूरी पहुंचने में तीन से चार घंटे लग रहे थे, वहीं इस मार्ग से निकलने वाले वाहन चालक मात्र 7 से 8 मिनट में गंतव्य तक पहुंच गए।इस कारण सैकड़ों लोगों ने इस वैकल्पिक मार्ग से जाम से मुक्ति पाई और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और रोज़ दिल्ली आने-जाने वाले लोगों ने सरकार से इस मार्ग को स्थायी रूप से खोलने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि यदि यह रास्ता खोल दिया जाए तो लोनी, पाभी, सादकपुर और खजूरी चौक के अलावा कश्मीरी गेट व शास्त्री पार्क के जाम से भी राहत मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button