साहेबगंज

क्राइम मीटिंग में डीएसपी ने अपराध को नियंत्रण करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन का दिया आदेश

In the crime meeting, DSP ordered to control crime and dispose of pending cases

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज।गुरुवार को क्राइम मीटिंग एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की के अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में होने वाले घटनाओं के बारे में चर्चा किया तथा अहम निर्देश दिए।बैठक में वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करे तथा थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित जल्द से जल्द करें। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ किशोर तिर्की ने थानेदार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की। वहीं 5 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाने को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारियों को कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग का गस्ती बढ़ाने को कहा गया।सभी थाना प्रभारियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जुलूस के दौरान विभिन्न चौक चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंजाम करने को कहा गया। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पहनि नजर रखने को कहा गया । मौके पर मौजद इंस्पेक्टर नन्नूदेव राय, नगर थाना से प्रवीण भास्कर, जीरवाबाडी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव,बोरियो थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button