बालाघाट

बिटोडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक  गौरव पारधी का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत

वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र से मेरा रिश्ता पुराना,आपका प्रेम मेरे लिए है अमूल्य :- गौरव सिंह पारधी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम  बिटोडी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। जय जगदंबा देवी चौक पर गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में दुय्यम शायरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व विधायक गौरव सिंह पारधी ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
बिटोड़ी से प्राप्त  स्नेह मेरे लिए अमूल्य : गौरव पारधी
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र से उनका रिश्ता आत्मीय है। आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से ही वे जनप्रतिनिधि बने हैं और यह स्नेह उनके लिए अमूल्य है। हर वर्ष यहां आकर आपसे मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे इस नाते को कभी टूटने नहीं देंगे।
बिटोडी ग्राम के नागरिकों ने भी विधायक पारधी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना पारिवारिक सदस्य मानते हुए स्नेह व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनका यह जुड़ाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मीयता और विश्वास का रिश्ता है।
इस अवसर पर मुन्नालाल ख़जरे, दयाचंद नगपुरे, साधुराम तुमरामे, महेंद्र सुलाखे, रमेश माहुरकर, कमलेश खजरे, बलिराम सहारे, अजय खजरे, किरेश नागपुरे, दिलीप नगपुरे, फुलीचंद माहूरकर, नरेश सुलाखे, सोनू खजरे, कंकर नगपुरे,नरेश टेकाम, महेश कडपेटी, अमूल नगपुरे, सुनील सहारे सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button