पाकुड़

सीओ की अध्यक्षता में हुई शान्ति समिति की बैठक

Peace committee meeting was held under the chairmanship of CO

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ईद- ए- मिलादुन्नबी को लेकर पाकुड़ नगर थाना सभागार में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद समेत थाना प्रभारी बबलू कुमार समेत शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में सभी पर्व त्यौहार को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए शान्तिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु विशेष चर्चाएं की गई है। साथ ही अधिकारियों ने बारी-बारी से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति से सुझाव भी प्राप्त किये। तत्पश्चात अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने विधि व्यवस्था बनाये रखने के साथ आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी गतिविधि/ अप्रिय इश्यू नजर आने पर तुरन्त प्रशासन को सूचित करने की अपील की। ताकि शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ पर्व त्यौहार मनाते हुए एक बेहतरीन आयाम स्थापित किया जा सके। एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button