बिजनौर

एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पेड़ से लटका मिला शव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। पत्नी से मन मुटाव के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अमित कुमार वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा नई बस्ती में किराए के मकान में रहता था और दवाइयों की कंपनी में एम आर के के रूप में काम कर रहा था। उसने कुछ ही समय पहले भारत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था लेकिन अभी वह मकान में शिफ्ट नहीं हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसका सब भारत विहार कॉलोनी के सामने स्थित जैन फार्म में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित के घर में पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी को लेकर उसकी पत्नी प्रीती कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी।अमित अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button