शामली

मारपीट कर जान से मारने और गाड़ी में आग लगाने की धमकी का आरोप

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर हमला करने और जान से मारने सहित पीड़ित की गाड़ी में आग लगाने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बुधवार को थाने पहुंचे कस्बे के बाईपास मार्ग निवासी इंतजार पुत्र बाबर ने बताया कि बुधवार की देर शाम पड़ोस के तीन लोग उसके घर पर पहुंचे और आते ही दरवाजे में लात मारने लगे। शोर-शराबा सुनकर जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी बल्कि यह भी कहा कि उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर देंगे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की धमकी से उसका परिवार सहम गया और दहशत में है। परिजनों का कहना है कि आए दिन पड़ोसियों द्वारा विवाद खड़ा किया जाता है, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है।घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इंतजार ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button