बेतुल
बैतूल ग्राम मांडवी का बगीचा चौक बना सरोवर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल ग्राम मांडवी कई दिनों से पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बगीचा चौक स्थित मार्ग पर क्षतिग्रस्त है जिससे नल में आने वाले पानी से अधिक पानी व्यर्थ ही रास्ते में और नालियों में बह जाता है और आश्चर्य की बात यह है की इस बगीचा चौक में एक और पंच दूसरी ओर उपसरपंच और तीसरी और जनपद आदि तीनों वर्तमान के सक्षम जनप्रतिनिधि है जिसमें से पंच द्वारा पंचायत में तथा उपसरपंच द्वारा जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की गई किंतु इस विषय में ना ही पंचायत और ना ही प्रशासनिक अधिकारीयो द्वारा किसी प्रकार की कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही इसी के परिणाम स्वरूप पाइप लाइन में गंदा पानी भी रिस्क रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है और जल व्यवस्था भी नियत समय से विलंबित हो रही है इस नल जल परियोजना में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी प्रारंभ से अब तक कोई सस्टेनेबल निर्माण कार्य नहीं हुआ है अन्य जगहों की पंचायत की तरह यहां पर भी नल जल योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है इसे सिद्ध करने के लिए शुद्ध और पवित्र जल का घरों के अलावा रास्तों और नदियों में बहना ही काफी है इस पर इस विषय पर जनप्रतिनिधियों के अलावा भी अनेक ग्रामीणों ने प्रयास किया किंतु शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है जहां वर्षा जल संरक्षण और हर घर जल अभियान के तहत करोड़ अर्बन की परियोजनाएं कम कर रही है वहीं पर जल का इस तरह दुरुपयोग और को प्रबंधन इन अभियानों की आधार स्थिति को बताता है




