शामली

ई रिक्शा की चपेट में आया बाइक सवार,गंभीर रूप से हुआ घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। कस्बे के मेंन बाजार में बाइक सवार ई रिक्शा में निकल रही स्टील के पाइप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित ने ई रिक्शा चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी विपीन पुत्र नन्हा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित अपनी बाइक पर सवार होकर कस्बे के मेंन बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था जैसे ही वह जैन मंदिर के समीप पहुंचा तो बाजार में एक ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा लेकर आ गया उसकी ई रिक्शा में स्टील के नुकीले पाइप बाहर निकले हुए थे। स्टील के नुकीले पाइप पीड़ित के मुंह पर जा लगे जिससे उसके दांत टूट गए और मुंह पर काफी चोट आई। ई-रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित बाइक सवार ने  दुकानदारों से जानकारी की तो किसी भी दुकानदार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी अज्ञात ई रिक्शा चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। दूसरी और थाना क्षेत्र की इदरीश बैग बिहार कालोनी निवासी महिला नूर निशा पत्नी राशिद ने बताया कि उसकी पुत्रवधू रुखसार ने उसके पुत्र शाहरुख के साथ घरेलू विवाद को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुत्रवधू के विरुद्ध थाने पर तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पीडितों को जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
—————-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button